सुनवाई से पहले सोनू सूद ने की राजपाल यादव की रिहाई की दुआ, कहा-हम प्रार्थना करते हैं उन्हें राहत मिले..

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Feb, 2026 03:07 PM

before the hearing sonu sood prayed for the release of rajpal yadav

आज एक्टर राजपाल यादव के लिए बड़ा अहम दिन है। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में एक्टर की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाल ही में कोर्ट ने एक शर्त के साथ राजपाल को राहत देने की याचिका पर विचार किया। अदालत ने निर्देश दिया कि...

मुंबई. आज एक्टर राजपाल यादव के लिए बड़ा अहम दिन है। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में एक्टर की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाल ही में कोर्ट ने एक शर्त के साथ राजपाल को राहत देने की याचिका पर विचार किया। अदालत ने निर्देश दिया कि वो पहले 1.5 करोड़ रुपये की राशि जमा कराएं, जिसके बाद उन्हें रिहा किया जा सकता है। फिलहाल कोर्ट की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है और दोपहर 3 बजे से दोबारा सुनवाई होगी। इसी बीच एक्टर सोनू सूद ने  राजपाल के समर्थन में एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।


  
सुनवाई से पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव को राहत मिलने की प्रार्थना करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आज हमारे भाई राजपाल यादव के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। हम प्रार्थना करते हैं कि सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़े और उन्हें वह राहत मिले, जिसके वे हकदार हैं। वे एक विलक्षण प्रतिभा और एक नेक आत्मा हैं। हमें इस प्रयास को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए, हम उनके साथ खड़े हैं और तब तक प्रयास जारी रखेंगे, जब तक सब कुछ ठीक नहीं हो जाता।’

 

बता दें, सोनू सूद ही वह एक्टर हैं, जो इंडस्ट्री में से 9 करोड़ के कर्जे में दबे राजपाल यादव के समर्थन में सबसे पहले आगे आए थे। एक्टर के तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद सोनू सूद ने उनका समर्थन करते हुए उन्हें एक फिल्म ऑफर की थी और साथ हीइंडस्ट्री से एक्टर की मदद करने की अपील भी की थी। इसके बाद बॉलीवुड से सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, गुरमीत चौधरी, केआरके और अनूप जलोटा कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए थे।

 

वहीं, अब सबकी नजरें राजपाल यादव के केस में कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई है और दोपहर की सुनवाई के बाद ही स्थिति और साफ हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!